The AAP government

उपचुनाव में पीयूए को चुनावी अखाड़ा बनाने वाली आप सरकार अब सफलता का श्रेय लेने में जुटी : परगट सिंह

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 27 2025 12:30:10 PM

उपचुनाव में पीयूए को चुनावी अखाड़ा बनाने वाली आप सरकार अब सफलता का श्रेय लेने में जुटी : परगट सिंह

उपचुनाव में पीयूए को चुनावी अखाड़ा बनाने वाली आप सरकार अब सफलता का श्रेय लेने में जुटी  परगट सिंह

उपचुनाव में पीयूए को चुनावी अखाड़ा बनाने वाली आप सरकार अब सफलता का श्रेय लेने में जुटी : परगट सिंह
  
-श्रेय लेने की बजाए पीयूए के खाली पदों को भरने का काम करे पंजाब सरकार

-फरवरी में परगट सिंह ने विधानसभा में उठाया था पीएयू में साइंटिस्टों और अन्य स्टाफ के पद नहीं भरे जाने का मुद्दा

जालंधर, 26 जुलाई, 2025 : विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पदमश्री परगट सिंह ने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना को दुनिया की शीर्ष 100 कृषि विश्वविद्यालयों में स्थान मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने इसका श्रेय लेने के लिए आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को आड़े हाथों लिया। 

परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के बाहर इसका श्रेय लेने में व्यस्त हैं, जबकि उनकी सरकार में पीएयू में 55 फीसद वैज्ञानिक पद और 65 फीसद आवश्यक कर्मचारियों के पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने ने दावा किया - इन खाली पदों का मुद्दा उन्होंने इसी फरवरी में विधानसभा में उठाया था। जिसके बाद भी इन पदों को भरने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इससे भी बुरी बात यह है कि पीएयू के इतिहास में कभी भी इतना जबरदस्त राजनीतिक हस्ताक्षेप नहीं हुआ। राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से लेकर उपचुनाव के दौरान प्रोफेसरों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस भेजने तक आप सरकार ने सभी हथकंडे अपनाए।  

परगट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान या किसी भी आम आदमी पार्टी विधायक ने इस उपलब्धि के बारे में पोस्ट करने की हिम्मत नहीं की। 

परगट सिंह ने कहा कि पीएयू देश की पहली यूनिवर्सिटी है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। इसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है बल्कि इसका श्रेय हमारे किसानों, वैज्ञानिकोंस कर्मचारियों और छात्रों की दशकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। 

जारीकर्ता:
कार्यालय, पद्मश्री परगट सिंह
विधायक, जालंधर कैंट व सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

Related to this topic: