The diesel tank of a bus carrying passengers

जालंधर के PAP चौक पर सवारियों से भरी बस की डीज़ल टंकी हाईवे पर गिरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 01 2025 05:44:50 PM

जालंधर के PAP चौक पर सवारियों से भरी बस की डीज़ल टंकी हाईवे पर गिरी, सड़क पर फैला डीज़ल

जालंधर के pap चौक पर सवारियों से भरी बस की डीज़ल टंकी हाईवे पर गिरी

ये बस जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही थी

वहीं, इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ

पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक सुचारू किया

सड़क पर डीज़ल फैल जाने से बनी जाम स्थिति 

जालंधर

जालंधर के PAP चौक पुल के पास पंजाब रोडवेज की सवारियों से भरी बस की डीज़ल टंकी सड़क पर गिर गई। बस जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही थी। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़क पर डीज़ल फैल जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 सभी यात्री सुरक्षित

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू करने का प्रयास किया। वहीं, डिपो के कंडक्टर ने बताया कि वह बस नंबर 237 को चला रहे थे और पीएपी चौक के पास डीज़ल टंकी अचानक नीचे गिर गई। उन्होंने पुष्टि की कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Related to this topic: