Traffic police officer transferred to police lines

जालंधर: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में Traffic Police अधिकारी लाइन हाजिर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 04 2026 02:13:02 PM

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा जालंधर बाईपास के पास ट्रक चालक का चालान काटने के बाद युवक ने पुलिसकर्मी से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया।

जालंधर युवक को थप्पड़ मारने के मामले में traffic police अधिकारी लाइन हाजिर 

जालंधर: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में Traffic Police अधिकारी लाइन हाजिर 


जालंधर: ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा जालंधर बाईपास के पास ट्रक चालक का चालान काटने के बाद युवक ने पुलिसकर्मी से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। हंगामे और थप्पड़ मारने की वीडियो पास में खड़े दूसरे ट्रक ड्राइवर ने बना ली और इन्टरनेट पर वायरल कर दी। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी अजय सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर अधीन कैंट इलाके के नज़दीक ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया।

चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवर द्वारा अपना ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल फोन के जरिए ट्रैफिक कर्मचारियों को चेक करवाया जा रहा था। इसी बीच मोबाइल फोन को लेकर ट्रक ड्राइवर और ट्रैफिक कर्मचारियों बीच टकराव हो गया। इस दौरान ट्रैफिक कर्मचारियों द्वारा तैश में आकर ट्रक ड्राइवर के थप्पड़ मारे गए। एसीपी ने माना कि पुलिस कर्मी द्वारा इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है और पुलिस विभाग द्वारा आम जनता के साथ हमेशा मर्यादा, संतोष और कानून अनुसार व्यवहार करने की हिदायत है। उन्होंने बताया कि घटना का तुरन्त नोटिस लेते हुए संबंधित ट्रैफिक कर्मचारी को तुरन्त लाइन हाज़र कर दिया गया है। इसके अलावा उस कर्मचारी विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

दरअसल, घटना को लेकर तलवंडी सावो के रहने वाले मनप्रीत सिंह ने बताया कि जालंधर बायपास-फगवाड़ा रोड पर ट्रक में लोड लेकर जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उसने चालान कटवा लिया। मनप्रीत सिंह के मुताबिक इसी दौरान पुलिसकर्मी ने अन्य ट्रक चालकों को भी रोक लिया। उसने पूरे मामले की मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया। मनप्रीत ने मोबाइल वापस लेने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना की वीडियो मनप्रीत सिंह ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।

Related to this topic: