Tragic accident in Punjab

पंजाब में दर्दनाक हादस

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 20 2025 02:18:06 PM

पंजाब में दर्दनाक हादसा, फगवाड़ा के पास टिपर से टकराई रोडवेज बस, ड्राइवर की मौ'त, 6 घायल

पंजाब में दर्दनाक हादस

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए जुट गए

यात्री के अनुसार बस की रफ्तार सामान्य थी, अचानक बस चालक को झपकी आ गई 

टक्कर इतनी जोरदार थी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, फंस गया ड्राइवर 

पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया जिसे देर रात तक हटाने की कोशिश जारी

जालंधर/फगवाड़ा : 

चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस शुक्रवार शाम फगवाड़ा के पास एक टिपर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 यात्रियों सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। बस और टिपर दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया। बस ड्राइवर की मौत की खबर मिलते ही उसके घर पर मातम का माहौल है। 

हादसे का कारण बनी ड्राइवर की झपकी

बस में बैठे एक व्यक्ति के मुताबिक बस की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक बस चालक को झपकी आ गई और गाड़ी सामने खड़े टिपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर उसी में फंस गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को आगे के इलाज के लिए जालंधर रेफर किया गया है।

घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुटी

परिजन और सहकर्मी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया जिसे देर रात तक हटाने की कोशिश जारी रही।

Related to this topic: