Union Home Minister Amit Shah is visiting

जालंधर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक; नशा मुक्त रैली को करेंगे संबोधित

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 30 2026 01:28:36 PM

जालंधर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक; नशा मुक्त रैली को करेंगे संबोधितकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर हैं।

जालंधर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक नशा मुक्त रैली को करेंगे संबोधित

जालंधर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक; नशा मुक्त रैली को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर हैं। अमित शाह भारी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले के साथ पंजाब भाजपा प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों के साथ श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। मंदिर में नतमस्तक होने के बाद अमित शाह रैली स्थल के लिए रवाना हो गए।

अमित शाह के जालंधर दौरे को लेकर परागपुर के पास बनाए गए रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां अमित शाह ‘नशा मुक्त यात्रा’ रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान नशे से प्रभावित परिवारों की परेशानियों और पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भी चर्चा होने की बात कही गई है।

वहीं, सामने आई तस्वीरों में अमित शाह दोआबा कॉलेज के पास चॉपर से जालंधर पहुंचते नजर आए।

अमित शाह के दौरे पर विपक्ष के सवाल

अमित शाह के जालंधर दौरे के बीच विपक्ष की ओर से भाजपा पर निशाना साधा गया है। शहर के विभिन्न रास्तों पर सवालों वाले बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के जरिए अमित शाह और केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। देवी तालाब मंदिर और रैली स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर लगे इन बोर्डों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, बीते दिन सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने भाजपा की नशा मुक्त रैली को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा लंबे समय से केंद्र की सत्ता में है और हरियाणा, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी उसकी सरकारें हैं, फिर भी इन राज्यों में नशे की समस्या क्यों बनी हुई है। नेताओं ने बॉर्डर एरिया से आने वाली नशे की खेप को लेकर भी सवाल उठाए थे।

अमित शाह के जालंधर दौरे और नशा मुक्त रैली के दौरान उनके संबोधन पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related to this topic: