Nano Banana इमेज से आपका डाटा लीक हो सकता है
जालंधर पुलिस ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
3D फिगर इंस्टाग्राम और एक्स पर खूब शेयर हो रही है
फोटो Training Purpose के लिए इस्तेमाल कर सकते है
पर्सनल डाटा लीक, साइबर क्राइम और फ्रॉड हो सकता है
जालंधर :
रुकिए, अगर भी Gemini के Nano Banana इमेज का इस्तेमाल करके 3D फिगर बनाने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। क्योंकि Nano Banana इमेज से आपका डाटा लीक हो सकता है, जिस कारण आप मुसीबत में फंस सकते हैं। जालंधर पुलिस ने भी इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Gemini का कतई इस्तेमाल न करें
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन छोटे शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले 3D फिगर को इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं लेकिन इससे आप बड़े खतरे में पड़ सकते है। आज कल जो Gemini App ट्रैंड में चल रही है, जो गूगल की एप्प है, जिसमें आप अपनी फोटो 3d करने के लिए इस्तेमाल कर रहे है, वो आपके लिए बड़ा खतरा साबित कर सकती है।
Term and condition में लिखा है
क्योंकि Gemini App की Term and condition में लिखा गया है कि वो आपकी फोटो Training Purpose के लिए इस्तेमाल कर सकते है। ऐसे में आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है, फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकते है, साइबर क्राइम, फ्रॉड हो सकता है। ऐसे में निवेदन है कि आप कोई भी Gemini एप्प का इस्तेमाल ना करें ताकि आपके साथ कोई बड़ा धोखा ना हो जाएं।