24-year-old Sumit and 22-year-old Mohit

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में 2 शूटरों का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए ढेर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 31 2026 02:10:13 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में 2 शूटरों का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए ढेर24 साल के सुमित और 22 साल के मोहित सोनीपत हरियाणा के रहने वाले

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में 2 शूटरों का एनकाउंटर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए ढेर

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में 2 शूटरों का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए ढेर

24 साल के सुमित और 22 साल के मोहित सोनीपत हरियाणा के रहने वाले

इन दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था

दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग, सुमित और मोहित को गोली लगी

दोनों को अस्पताल ले गई पुलिस, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

बाकी साथी सत्यम और आर्यन फरार, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा : पुलिस 

 

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में यूपी पुलिस ने दोनों शूटर्स का एनकाउंटर कर दिया है, जिसमें उनकी मौत हो गई है। आरोपियों की पहचान 24 साल के सुमित और 22 साल के मोहित के रूप में हुई है और दोनों ही सोनीपत हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए ढेर

घटना पर जानकारी देते हुए नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से सोनीपत जा रहे थे। सोमवार तड़के सुबह 4 बजे दोनों आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। इसमें बदमाश सुमित और मोहित को गोली लग गई।

अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत

पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 5 दिन पहले दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ जिम के बाहर अंकित की गोली मारकर हत्या की थी। इन दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। बाकी दोनों साथी सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

Related to this topic: