The Aam Aadmi Party launched a door-to-door

जालंधर कैंट में AAP का डोर-टू-डोर प्रचार, राजविंदर कौर थियाड़ा ने गिनाए मान सरकार के काम

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 22 2026 12:12:49 PM

जालंधर कैंट में AAP का डोर-टू-डोर प्रचार, राजविंदर कौर थियाड़ा ने गिनाए मान सरकार के कामजालंधर कैंट हलके में आम आदमी पार्टी की ओर से डोर-टू-डोर प्रचार अभियान शुरू किया गया।

जालंधर कैंट में aap का डोर-टू-डोर प्रचार राजविंदर कौर थियाड़ा ने गिनाए मान सरकार के काम

जालंधर कैंट में AAP का डोर-टू-डोर प्रचार, राजविंदर कौर थियाड़ा ने गिनाए मान सरकार के काम

जालंधर कैंट हलके में आम आदमी पार्टी की ओर से डोर-टू-डोर प्रचार अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आप नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा की अगुवाई में जमशेर इलाके में घर-घर जाकर लोगों को पंजाब सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड बताया गया।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मान सरकार द्वारा किए गए कामों और विभिन्न योजनाओं के तहत परिवारों को मिल रहे लाभों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से किए गए कई वादों को पूरा किया है और कुछ ऐसे काम भी किए गए हैं, जिनका वादा पहले नहीं किया गया था।

उन्होंने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुफ्त बिजली योजना के तहत परिवारों को बचत हो रही है, जबकि महिलाओं से जुड़ी ‘मावां धियां’ योजना के तहत भी परिवारों को लाभ मिल रहा है। इस अभियान में सरपंच, पंच और पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

थियाड़ा ने बताया कि इस डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में धुरी से की गई थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के साढ़े चार साल के कामों का रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

वहीं पंजाब में नशे के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए राजविंदर कौर थियाड़ा ने अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने के बाद नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया और नशे पर काफी हद तक लगाम लगाने का काम किया है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए थियाड़ा ने कहा कि पंजाब की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था केंद्र के अधीन है। उन्होंने राजस्थान और गुजरात से कथित तौर पर नशे की सप्लाई आने का भी आरोप लगाया और कहा कि इन राज्यों में भी केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार है।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए गए वादों और गारंटियों को पूरा करने के लिए काम कर रही है और इसी रिपोर्ट कार्ड को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अब सीधे लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

Related to this topic: