Accident occurred late at night at 3:30 AM

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, ट्रक से बाइक की टक्कर होने से हुआ हादसा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 05 2026 01:14:38 PM

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, ट्रक से बाइक की टक्कर होने से हुआ हादसादेर रात 3.30 बजे हादसा, सप्लेंडर पर जालंधर से लुधियाना जा रहे थे युवक

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा 3 युवकों की मौत ट्रक से बाइक की टक्कर होने से हुआ हादसा

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, ट्रक से बाइक की टक्कर होने से हुआ हादसा

देर रात 3.30 बजे हादसा, सप्लेंडर पर जालंधर से लुधियाना जा रहे थे युवक

हादसा इतना दर्दनाक था बाइक ट्रक के नीचे 10 फीट तक घसीटती गई थी

बाइक बाहर निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, हाइड्रा की ली मदद 

शुरुआती जांच में 2 युवकों की पहचान, तीसरे युवक की पहचान नहीं हुई है

पास से तीन मोबाइल मिले हैं, परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही

पंजाब डेस्क

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक बाइक की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक ट्रक के नीचे 10 फीट तक घसीटती हुई गई थी। जिसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जालंधर से लुधियाना जा रहे थे तीनों

जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ। तीनों युवक सप्लेंडर बाइक पर जालंधर से लुधियाना जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे काफी अंदर तक फंस गई।

बाइक 10 फीट तक घसीटती गई

वहीं लोगों के मुताबिक बाइक करीब 10 फीट तक घसीटती हुई अंदर चली गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रक और बाइक को हटाया गया। हादसे के बाद पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर भिजवाया गया।

मृतकों में से सिर्फ 2 की हुई पहचान

पुलिस की शुरुआती जांच में 2 युवकों की पहचान साहिल, जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। वहीं तीसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई। पुलिस को उनके पास से तीन मोबाइल फोन मिले हैं। इन्हें जांच अधिकारी ASI बावा सिंह को सौंप दिया गया है और मोबाइल के जरिए परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Related to this topic: