According to initial information, the aircraft

कानपुर में गंगा किनारे नाथपुरवा गांव के पास ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौ’त, दूसरा गंभीर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 27 2026 02:50:02 PM

कानपुर में गंगा किनारे नाथपुरवा गांव के पास ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौ’त, दूसरा गंभीरशुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था

कानपुर में गंगा किनारे नाथपुरवा गांव के पास ट्रेनी विमान क्रैश एक पायलट की मौ’त दूसरा गंभीर

कानपुर में गंगा किनारे नाथपुरवा गांव के पास ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौ’त, दूसरा गंभीर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था

उड़ान के दौरान विमान में अचानक तेज धमाका हुआ

विमान जमीन पर आ गिरा, पूरी तरह मलबे में तब्दील

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें पहुंचीं

धमाका क्यों  हुआ और क्रैश की असली वजह क्या थी

कानपुर में गुरुवार दोपहर गंगा किनारे नाथपुरवा गांव के पास एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर आ गिरा और पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। 

बड़ी संख्या में लोग जमा हुए

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायल पायलट को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में धमाका किस वजह से हुआ और क्रैश की असली वजह क्या थी।

गर्ग एविएशन का था विमान

जानकारी के मुताबिक, क्रैश हुआ विमान गर्ग एविएशन का एयरक्राफ्ट था। मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल समेत वरिष्ठ अधिकारी और फायर विभाग की टीम पहुंची।कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि विमान के मेंटिनेंस में कोई कमी नहीं थी। बताया गया है कि यह विमान साल 2023 से कंपनी के पास था और इसके पास करीब 3 हजार घंटे की फ्लाइंग का सर्टिफिकेट था।

विमान क्रैश की जांच जारी

घटना के सामने आए वीडियो में विमान का मलबा और आसपास का इलाका दिखाई दे रहा है। मौके से विमान की एक सीट भी बाहर मिली है। हालांकि, पायलटों ने इजेक्शन की कोशिश की थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।प्रशासन और जांच एजेंसियां हादसे की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

Related to this topic: