The accused left from his home.

जालंधर में नशा तस्कर के घर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस, घर से ही निकला आरोपी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 15 2026 12:24:14 PM

जालंधर में नशा तस्कर के घर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस, घर से ही निकला आरोपीजालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

जालंधर में नशा तस्कर के घर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस घर से ही निकला आरोपी

 

जालंधर में नशा तस्कर के घर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस, घर से ही निकला आरोपी

जालंधर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज पुलिस और नगर निगम की टीम मिट्ठू बस्ती में कथित नशा तस्कर विक्रम सिंह उर्फ लक्की के घर पर कार्रवाई करने पहुंची। बताया जा रहा था कि नगर निगम की टीम द्वारा उसके घर पर पीला पंजा चलाया जाना था।

हालांकि, पुलिस टीम उस समय हैरान रह गई, जब कार्रवाई के लिए पहुंचने पर आरोपी विक्रम सिंह अपने घर के अंदर ही मौजूद मिला। पुलिस द्वारा दरवाजा खटखटाने पर विक्रम सिंह खुद घर से बाहर आया। इस दौरान वह एसीपी आतिश भाटिया के सामने एसएचओ गुरदीप के पैर छूने लगा।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हाउस नंबर 1026 में रहने वाले विक्रम सिंह उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिंह के खिलाफ की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि विक्रम सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें 7 एक्साइज एक्ट, 2 से 3 लड़ाई-झगड़े और 2 से 3 मामले एनपीएस एक्ट से जुड़े बताए जा रहे हैं।

घर से बाहर आने के बाद पुलिस ने विक्रम सिंह को हिरासत में ले लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

फिलहाल, पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा आरोपी के घर पर पीला पंजा नहीं चलाया गया है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन द्वारा की जानी है।

 

Related to this topic: