This achievement is the result of the hard work

PM मोदी की अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, 7.8% GDP ग्रोथ पर देश को दी बधाई

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 01 2026 02:07:31 PM

PM मोदी की अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, 7.8% GDP ग्रोथ पर देश को दी बधाईयह उपलब्धि देशवासियों की मेहनत, इच्छाशक्ति और सामूहिक ताकत का नतीजा है

pm मोदी की अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें 78 gdp ग्रोथ पर देश को दी बधाई

PM मोदी की अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, 7.8% GDP ग्रोथ पर देश को दी बधाई

यह उपलब्धि देशवासियों की मेहनत, इच्छाशक्ति और सामूहिक ताकत का नतीजा है

PM ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र किया

कहा, देश में स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देने से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी

पीएम ने लोगों से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर जोर देने की अपील भी की

जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपा जाएगा

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि दर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की मेहनत, इच्छाशक्ति और सामूहिक ताकत का नतीजा है। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने लोगों से जरूरत न होने पर सोना न खरीदने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा।

‘कुछ लोग झूठ के सहारे माहौल खराब कर रहे हैं’

पीएम मोदी ने कहा कि देश के अंदर कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के सहारे माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन चुनौतियों के बावजूद भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश को इसी रफ्तार को बनाए रखते हुए तेजी से आगे बढ़ना होगा। पीएम ने लोगों से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर जोर देने की अपील भी की।

विदेश यात्रा और विदेश में शादी से बचने की अपील

प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेश में घूमने और विदेश में शादी करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देने से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। पीएम मोदी का कहना है कि अगर लोग जरूरत के मुताबिक ही सोना खरीदेंगे और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

महंगे सोने का असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा

पीएम मोदी की अपील के पीछे भारत का बढ़ता गोल्ड इंपोर्ट बिल एक बड़ी वजह है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेशों से खरीदता है। सोने का आयात बढ़ने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है। पिछले वित्त वर्ष में सोने की कीमतों में तेजी के कारण कम मात्रा में सोना खरीदने के बावजूद इंपोर्ट बिल में बढ़ोतरी हुई। महंगे सोने का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

Related to this topic: