Further action will be taken based on the response

पंजाब सरकार एक्शन में, हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भेजे नोटिस

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 29 2026 05:23:23 PM

पंजाब सरकार एक्शन में, हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भेजे नोटिसनोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

पंजाब सरकार एक्शन में हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भेजे नोटिस

पंजाब सरकार एक्शन में, हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भेजे नोटिस

नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

लेटर वापस नहीं लिए, तो सरकार से बात नहीं होगी : खैहरा

लुधियाना में मीटिंग में सख्त एक्शन का ऐलान किया जाएगा

27 अगस्त को राज्य में 3 लाख कर्मचारियों ने हड़ताल की थी

पंजाब सरकार ने 27 अगस्त को सरकारी कर्मचारियों की तरफ से की गई हड़ताल पर एक्शन लिया है। सरकार ने ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले कारण बताओ नोटिस के जवाब के आधार पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सख्त एक्शन लेने का किया ऐलान

वहीं अब इस मामले पर साझा मुलाजिम मंच के नेता सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए लेटर वापस नहीं लिए, तो सरकार से कोई बात नहीं की जाएगी। कल लुधियाना में मीटिंग में सख्त एक्शन का ऐलान किया जाएगा। सरकार की तरफ से बातचीत की कोशिशें की जा रही हैं।

27 अगस्त को हुई थी महा हड़ताल

आपको बता दें कि 27 अगस्त को पंजाब में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। कर्मचारियों की यह हड़ताल मुलाजिम बकाया DA, ओल्ड पेंशन स्कीम के अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत 8 मांगों को लेकर की गई थी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल से लेकर नगर निगम का काम प्रभावित हुआ था।

Related to this topic: