An announcement has been made to keep the city

जालंधर बंद का बड़ा असर! बाजारों के शटर डाउन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 10 2026 11:54:45 AM

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद की कॉल दी गई है।

जालंधर बंद का बड़ा असर बाजारों के शटर डाउन चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

जालंधर बंद का बड़ा असर! बाजारों के शटर डाउन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद की कॉल दी गई है। बंद के तहत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

बंद के चलते सुबह से ही जालंधर के अधिकांश बाजारों में दुकानें बंद दिखाई दीं। हालांकि गुरु नानक मिशन चौक के पास कुछ शोरूम और डी-मार्ट स्टोर खुले नजर आए। वहीं, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

मेडिकल स्टोर, अस्पताल और अन्य जरूरी इमरजेंसी सेवाओं को बंद से छूट दी गई है। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को बंद कराने का ऐलान नहीं किया गया था। हालांकि, बंद की कॉल को देखते हुए कुछ स्कूलों ने एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी। देर रात से ही कुछ स्कूलों की ओर से अभिभावकों को छुट्टी के संबंध में मैसेज भेजे जाने लगे थे।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि बंद शाम 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी दफ्तरों और बैंकों को भी बंद करवाने की अपील की गई है। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बंद के दौरान हाईवे को जाम नहीं किया गया है।

राजीव गोरा ने बताया कि जालंधर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर मुख्य धरना लगाया गया है। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के सदस्य बाजारों में जाकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के व्यस्त रैनक बाजार के व्यापारियों ने पहले ही बंद का समर्थन कर दिया था और अन्य बाजारों के दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखकर सहयोग किया।

उधर, लुधियाना में आज सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने दलित समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल जालंधर में बंद शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

Related to this topic: