जालंधर में 25 सितंबर को छुट्टी का ऐलान, जानिए क्या है वजह?
श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी का वार्षिक मेला
जालंधर का प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं
यातायात प्रबंधन बेहतर संभालने में मदद मिलेगी
जालंधर
जिला प्रशासन जालंधर ने 25 सितंबर को स्थानीय छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया है। यह अवकाश श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी के वार्षिक मेले के अवसर पर घोषित किया गया है। डिप्टी कमिश्नर जालंधर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम, सरकारी शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी संस्थान इस दिन बंद रहेंगे। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
देश-विदेश से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालुगण
हर वर्ष आयोजित होने वाला बाबा सोढल मेला जालंधर का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है। इस अवसर पर पंजाब समेत देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सोढल महाराज जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
धार्मिक आयोजन में शामिल होने में मिलेगी सुविधा
प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय छुट्टी से लोगों को धार्मिक आयोजन में शामिल होने में सुविधा मिलेगी, वहीं प्रशासन को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन बेहतर ढंग से संभालने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।