Another golden opportunity for the youth of Punjab

पंजाब में ग्रुप-डी की 1401 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से दोबारा शुरू हुआ आवेदन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 25 2026 11:26:20 AM

पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक और सुनहरा मौका सामने आया है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 04 ऑफ 2026 के तहत ग्रुप-डी की कुल 1401 पदों पर भर्ती

पंजाब में ग्रुप-डी की 1401 पदों पर भर्ती 25 अगस्त से दोबारा शुरू हुआ आवेदन

पंजाब में ग्रुप-डी की 1401 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से दोबारा शुरू हुआ आवेदन

पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक और सुनहरा मौका सामने आया है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 04 ऑफ 2026 के तहत ग्रुप-डी की कुल 1401 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोल दिया है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

इस भर्ती के तहत सेवादार, चौकीदार, सफाई सेवक, माली, बेलदार, वाटर कैरियर, एनिमल अटेंडेंट समेत अन्य ग्रुप-डी के पद शामिल हैं।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।

उम्र सीमा

1 जनवरी 2026 के आधार पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ी श्रेणी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष है। पूर्व सैनिकों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग, स्वतंत्रता सेनानी और खिलाड़ियों के लिए फीस 1000 रुपये, अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणी और EWS उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों के लिए 200 रुपये, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो भागों यानी पार्ट-A और पार्ट-B में आयोजित होने की योजना है।

पार्ट-A में 10वीं स्तर की पंजाबी भाषा का टेस्ट होगा, जिसमें क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।

वहीं, पार्ट-B में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। इस भाग में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंकों का 1/4 हिस्सा काटा जाएगा

ऐसे में पंजाब के सरकारी विभागों में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Related to this topic: