Army aircraft crashes following a technical glitch

कांगो में बड़ा विमान हादसा, सेना के दो सीनियर जनरल रैंक अधिकारी समेत 14 लोगों की मौ/त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 26 2026 01:05:53 PM

कांगो में बड़ा विमान हादसा, सेना के दो सीनियर जनरल रैंक अधिकारी समेत 14 लोगों की मौ/तसेना का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त

कांगो में बड़ा विमान हादसा सेना के दो सीनियर जनरल रैंक अधिकारी समेत 14 लोगों की मौत

कांगो में बड़ा विमान हादसा, सेना के दो सीनियर जनरल रैंक अधिकारी समेत 14 लोगों की मौ/त

सेना का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त

शुक्रवार को विमान किकवित से राजधानी किंशासा लौट रहा था

केंगे में विमान प्लॉट में जा गिरा और आग की चपेट में आ गया

वहीं मेजर जनरल एकेन्गे ने बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की

नई दिल्ली

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR Congo) में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। सेना का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दो सीनियर जनरल रैंक अधिकारी समेत सभी 14 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब कांगो की सेना देश के पूर्वी हिस्से में रवांडा-समर्थित M23 विद्रोही समूह समेत कई बागी गुटों के खिलाफ संघर्ष कर रही है। हाल के महीनों में M23 के हमलों के चलते क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विमान किकवित से राजधानी किंशासा लौट रहा था। उड़ान के दौरान विमान में अचानक गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने विमान पर नियंत्रण खो दिया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्वांगो प्रांत के उप राज्यपाल रेमी साकी बोकिंडा के मुताबिक, पायलट ने केंगे में विमान उतारने की कोशिश की, लेकिन विमान एक प्लॉट में जा गिरा और आग की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों जनरलों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और क्रू मेंबर्स मारे गए।

हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है

कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेन्गे ने आधिकारिक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की है। मृतकों में मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कटालायी टिएंडे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं। सिविल एविएशन अथॉरिटी के चेयरमैन ट्रिफोन किन-कीये मुलुम्बा ने कहा कि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सेना के प्रवक्ता के अनुसार, दुर्घटना की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

Related to this topic: