Arvind Mishra suspended from BJP.

दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन, केवल ढिल्लों की अगुवाई में पार्टी में हुए शामिल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 02 2026 03:08:10 PM

आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

दिनेश ढल्ल ने थामा bjp का दामन केवल ढिल्लों की अगुवाई में पार्टी में हुए शामिल

दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन, केवल ढिल्लों की अगुवाई में पार्टी में हुए शामिल

जालंधर: आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान दिनेश ढल्ल नॉर्थ हलके के पूर्व विधायक के.डी. भंडारी से भी मिले और उनके गले मिले। इस दौरान दिनेश ढल्ल के भाई भी उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

इस मौके पर केवल ढिल्लों ने कहा कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने नॉर्थ हलके के AAP पूर्व इंचार्ज दिनेश ढल्ल का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। वहीं, दिनेश ढल्ल ने भी भाजपा में शामिल होने पर केवल ढिल्लों का अभिनंदन किया।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दिनेश ढल्ल को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। हालांकि, टिकट को लेकर अभी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अरविंद मिश्रा भाजपा से सस्पेंड

वहीं, भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा अरविंद मिश्रा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। भाजपा जालंधर शहरी के महासचिव अमरजीत सिंह गोल्डी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अरविंद मिश्रा को लगातार भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने वाली गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया गया है।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब अरविंद मिश्रा की किसी भी गतिविधि या कार्रवाई का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं होगा।

Related to this topic: