An atmosphere of fear was observed among

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन बीच हवा में फेल, उड़ान के 14 मिनट बाद ही आई खराबी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 01 2026 02:27:55 PM

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन बीच हवा में फेल, उड़ान के 14 मिनट बाद ही आई खराबीइस घटना के बाद पैसेंजर्स में डर का माहौल देखने को मिला m

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन बीच हवा में फेल उड़ान के 14 मिनट बाद ही आई खराबी

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन बीच हवा में फेल, उड़ान के 14 मिनट बाद ही आई खराबी

इस घटना के बाद पैसेंजर्स में डर का माहौल देखने को मिला

इस घटना के बाद प्लेन को दोबारा गोवा में लैंड करवाया गया

सभी यात्री सुरक्षित बाहर आए, उन्हें बोर्डिंग एरिया में ठहराया 

फ्लाइट का समय बदलकर दोपहर 3:30 बजे कर दिया गया

नई दिल्ली

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट का अचानक हवा में इंजन फेल हो गया। जिस कारण प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इसे लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कुछ समय के लिए फुल इमरजैंसी तक घोषित कर दी थी। इस घटना के बाद पैसेंजर्स में डर का माहौल देखने को मिला।जिसके बाद प्लेन को दोबारा गोवा में लैंड करवाया गया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें बोर्डिंग एरिया में ठहराया गया। 

14 मिनट बाद ही इंजन में आई खराबी

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9 बजकर 16 मिनट पर गोवा से उड़ान भरी। उड़ान भरने के सिर्फ 14 मिनट बाद ही इंजन में खराबी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद साढ़े 9 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फुल इमरजैंसी घोषित कर दी। जिसके बाद ATC ने सुबह 10:03 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ खत्म कर दी। 

14 हजार की फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था

एविएशन ट्रैकर Flightradar24 के डेटा से पता चला कि प्लेन दक्षिणी महाराष्ट्र के तट के ऊपर से गोवा लौट रहा था। जब प्लेन एयरपोर्ट की ओर वापस मुड़ा, तो वह करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। प्लेन को क्लियरेंस मिलने और ऑपरेशनल ज़रूरतों के आधार पर, दिल्ली के लिए फ्लाइट का समय बदलकर दोपहर 3:30 बजे कर दिया गया है।

Related to this topic: