मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं
जहांगीर के खिलाफ फालता स्टेशन में 7 FIR दर्ज हैं
अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं
महिलाओं को गैंगरेप की धमकी : मीडिया रिपोर्ट्स
नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने उन्हें नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा। बताया जा रहा है कि जहांगीर खान विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
फालता पुलिस स्टेशन में 7 FIR दर्ज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जहांगीर खान के खिलाफ फालता पुलिस स्टेशन में 7 FIR दर्ज हैं। उन पर अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एसटीएफ लंबे समय से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकता है, जिसके बाद विशेष अभियान चलाकर उसे नेपाल सीमा के नजदीक गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
अवैध वसूली के आरोप में पकड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहांगीर खान को मुख्य रूप से अवैध वसूली करने के आरोप में पकड़ा गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि उनके समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर बयानबाजी भी तेज हो गई है।