मोहाली में बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग, 3 राउंड चलाकर फरार हुए बदमाश
दोनों आरोपी प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे और फायर कर मौके से भागे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की
CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस, ताकि हमलावर पहचाने जा सकें
करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं
फायरिंग के पीछे धमकी, प्रॉपर्टी विवाद की भी जांच कर रही पुलिस
मोहाली/जीरकपुर
मोहाली के जीरकपुर में शुक्रवार सुबह एक बिल्डर के ऑफिस पर दो हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों आरोपी प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे और करीब तीन राउंड फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पिछले एक साल से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें पिछले करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं, उनके परिवार के सदस्यों को भी धमकाया जा रहा था। पुलिस फायरिंग के पीछे धमकी, प्रॉपर्टी विवाद या किसी अन्य कारण की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।