Car collides with tipper truck; 70-year-old woman

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर भीषण हादसा, टिप्पर से टकराई कार; 70 वर्षीय महिला की मौत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 12 2026 02:04:39 PM

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर भीषण हादसा, टिप्पर से टकराई कार; 70 वर्षीय महिला की मौतगोराया-फिल्लौर हाईवे पर गांव बछोवाल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर भीषण हादसा टिप्पर से टकराई कार 70 वर्षीय महिला की मौत

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर भीषण हादसा, टिप्पर से टकराई कार; 70 वर्षीय महिला की मौत

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर गांव बछोवाल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जालंधर की तरफ से आ रही एक कार हाईवे पर खड़े टिप्पर से पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि टिप्पर हाईवे पर खड़ा था और उसका चालक उसमें पानी डाल रहा था। इसी दौरान जालंधर की ओर से आ रही कार पीछे से टिप्पर से टकरा गई। कार में महिला के साथ चालक भी मौजूद था।

घटना की सूचना मिलने के बाद फिल्लौर थाने के एसआई धर्मेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, कार चालक के नशे की हालत में होने का संदेह है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: