Case regarding the tampering with the statue

जालंधर में बंद का ऐलान, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 09 2026 06:01:57 PM

जालंधर में बंद का ऐलान, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंदबाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामला

जालंधर में बंद का ऐलान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

जालंधर में बंद का ऐलान, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामला

घटना के विरोध में जिलों में जत्थेबंदियों की ओर से बंद का ऐलान

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना और भीम क्रांति सेना की कॉल

जल्द गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग

जालंधर : 

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में अलग-अलग जिलों में जत्थेबंदियों की ओर से बंद का ऐलान किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में जालंधर बंद रखने का फैसला किया गया है। जालंधर में भी भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने शहर बंद रखने का ऐलान किया है। हालांकि स्कूल कॉलेज मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। 

जल्द गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग

जालंधर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। जत्थेबंदियों के नेताओं का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ बार-बार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे समुदाय में भारी रोष है। उनका आरोप है कि पहले भी प्रतिमा के शीशे तोड़े गए थे और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। जत्थेबंदियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Related to this topic: