जालंधर : डॉ. मीनाक्षी सूद की मौत का खुला राज! जहरीला पदार्थ नहीं, सांप के जहर से गई थी जान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा हुआ
रिपोर्ट मुताबिक शरीर में सांप का जहर पाया गया है
टीम को पैर पर सांप के डंसने के निशान भी मिले हैं
शुरुआती चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है
डॉ. मीनाक्षी सूद के परिवार ने डॉ. पीयूष सूद पर खुदकुशी को उकसाने का मामला दर्ज करवाया था
जालंधर :
नेशनल आई केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर पीयूष सूद की पत्नी डॉ. मीनाक्षी सूद की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह सांप का डंसना बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर मीनाक्षी के शरीर में सांप का जहर पाया गया है। पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों की टीम को उनके पैर पर सांप के डंसने के निशान भी मिले हैं। इससे शुरुआती तौर पर उन चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है कि उनकी मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन या दिए जाने से हुई थी।
खुलासे के बाद मामले की जांच की दिशा बदल दी है
इस खुलासे के बाद मामले की जांच की दिशा भी बदल गई है। खास तौर पर डॉ. मीनाक्षी सूद के पति डॉ. पीयूष सूद के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अहम भूमिका निभा सकती है। ACP मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के जहर की पुष्टि की है।गौरतलब है कि मीनाक्षी सूद के परिवार की ओर से डॉ. पीयूष सूद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया गया था। अब पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण सांप का डसना सामने आने के बाद इस केस में कानूनी स्थिति पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।