CCTV footage of the incident has also surfaced.

जालंधर मॉडल टाउन में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बीकानेर स्वीट्स मालिक बाल-बाल बचे

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 25 2026 01:18:26 PM

जालंधर मॉडल टाउन में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बीकानेर स्वीट्स मालिक बाल-बाल बचेघटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है

जालंधर मॉडल टाउन में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर बीकानेर स्वीट्स मालिक बाल-बाल बचे

जालंधर मॉडल टाउन में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बीकानेर स्वीट्स मालिक बाल-बाल बचे

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है

ट्रस्ट चेयरमैन रमनीक उर्फ लक्की की गाड़ी

गाड़ी मोड़ ले रही थी कि कार पीछे से टकराई

बीकानेर स्वीट्स के मालिक बाल-बाल बचे

गाड़ियों की स्पीड करीब 100 से ऊपर थी

जालंधर

जालंधर में सुबह-सुबह पॉश इलाके में मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास 2 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बीकानेर स्वीट्स के मालिक अके सिंह की जान बाल-बाल बच गई। बताया इनमें से एक गाड़ी जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक रंधावा उर्फ लक्की रंधावा की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

सुबह करीब 9 बजकर 46 मिनट पर हुआ हादसा

घटना सुबह करीब 9 बजकर 46 मिनट की है। जहां बीकानेर स्वीट्स के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक रंधावा की गाड़ी मोड़ ले रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी बेकाबू होते हुए दुकान में घुस गई, जहां बीकानेर स्वीट्स के मालिक बाल-बाल बच गए।

गाड़ी मेरे पैर पर चढ़ गई : बीकानेर स्वीट्स मालिक

बीकानेर स्वीट्स के मालिक ने बताया कि सुबह 2 गाड़ियों को टक्कर हो गई। मैंने देखा कि एक गाड़ी दुकान की तरफ आ रही है, मैंने खुद को बचाने की कोशिश की, पर फिर भी गाड़ी मेरे पैर पर चढ़ गई। जिस कारण मेरे पैरों में चोट आई है। वहीं गाड़ियों की स्पीड करीब 100 से ऊपर थी।

पुलिस ने कहा कि तुम्हारे पिता मरे तो नहीं है न

वहीं बीकानेर स्वीट्स के मालिक के बेटे पकंज ने बताया कि गाड़ी को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन का गनमैन चला रहा था। हादसे के बाद भी वह अपनी गलती को मानने को तैयार नहीं हो रहा था। वहीं जब पुलिस को इस घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने कहा कि तुम्हारे पिता मरे तो नहीं है न।

Related to this topic: