The Central Government reconstituted the Central

केंद्र सरकार ने CBFC का किया पुनर्गठन, 18 नए सदस्य नियुक्त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 17 2026 01:05:17 PM

केंद्र सरकार ने CBFC का किया पुनर्गठन, 18 नए सदस्य नियुक्तकेंद्र सरकार ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का पुनर्गठन करते हुए 18 नए सदस्यों की नियुक्ति की है।

केंद्र सरकार ने cbfc का किया पुनर्गठन 18 नए सदस्य नियुक्त

केंद्र सरकार ने CBFC का किया पुनर्गठन, 18 नए सदस्य नियुक्त

केंद्र सरकार ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का पुनर्गठन करते हुए 18 नए सदस्यों की नियुक्ति की है। नए सदस्यों में मशहूर गायक हंसराज हंस, तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, मनोज जोशी और पल्लवी जोशी सहित कई फिल्मी हस्तियां शामिल हैं।

इसके अलावा टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली, फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम, गुजराती फिल्म निर्माता अभिषेक जैन, तेलुगु फिल्म निर्माता सुप्रिया यारलागड्डा और अनुभवी बंगाली अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रोसेनजीत चटर्जी को भी नए पैनल में जगह दी गई है।

18 नए सदस्यों की पूरी सूची

  1. विनोद अनुपम

  2. मनोज जोशी

  3. अभिषेक जैन

  4. रिकी केज

  5. प्रियदर्शन

  6. सुनील शेट्टी

  7. हंसराज हंस

  8. सुप्रिया यारलागड्डा

  9. यतींद्र मिश्रा

  10. रूपाली गांगुली

  11. प्रीति जिंटा

  12. नीला माधब पांडा

  13. पंकज त्रिपाठी

  14. प्रोसेनजीत चटर्जी

  15. पल्लवी जोशी

  16. निशिगंधा वाड

  17. वामन केंद्रे

  18. रमेश पतंगे

तीन साल के लिए हुआ पुनर्गठन

सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, CBFC का पुनर्गठन तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक किया गया है। इनमें से जो भी पहले होगा, वही लागू होगा।

यह नियुक्तियां सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 3(1) और सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 2024 के नियम 3 के तहत की गई हैं।

नए पैनल की क्या होगी भूमिका?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन नियुक्तियों से CBFC की कानूनी भूमिका में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया पैनल सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और 2024 के प्रमाणन नियमों के तहत मौजूदा फिल्म प्रमाणन व्यवस्था के भीतर काम करेगा।

Related to this topic: