The other children admitted to the ward

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, मचा हड़कंप, 20 बच्चों को बचाया, दो नवजात नहीं बच सके

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 22 2026 12:34:26 PM

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, मचा हड़कंप, 20 बच्चों को बचाया, दो नवजात नहीं बच सकेवार्ड में भर्ती अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

तेलंगाना के rims अस्पताल में आग मचा हड़कंप 20 बच्चों को बचाया दो नवजात नहीं बच सके

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, मचा हड़कंप, 20 बच्चों को बचाया, दो नवजात नहीं बच सके

वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

यह घटना 21 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे हुई है

अचानक आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई

बचाव अभियान में 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

 

तेलंगाना के आदिलाबाद में सोमवार देर रात राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल के उस वार्ड में लगी, जहां कई नवजात और बच्चे भर्ती थे। हादसे में झुलसने के कारण दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

रात 11:50 बजे वार्ड में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार 21 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे हुई। अस्पताल के वार्ड में अचानक आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग जिस वार्ड में लगी थी, वहां 20 से अधिक बच्चे भर्ती थे। राहत की बात यह रही कि बचाव अभियान के दौरान 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दो नवजातों की झुलसने से मौत

आग की चपेट में आने से दो नवजात शिशु गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अस्पताल के इस वार्ड में आग आखिर कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related to this topic: