CM Mann launched a scathing attack on the BJP

न पेपर लीक, न कैश, न कोई फरमाइश बस मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 29 2026 12:55:17 PM

न पेपर लीक, न कैश, न कोई फरमाइश बस मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरीसीएम मान ने पेपर लीक का झूठ फैला रहे भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा हमला बोला

न पेपर लीक न कैश न कोई फरमाइश बस मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

न पेपर लीक, न कैश, न कोई फरमाइश बस मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

सीएम मान ने पेपर लीक का झूठ फैला रहे भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा हमला बोला

बोले-हमारी सरकार को बने साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन वहां एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है

पंजाब के युवाओं की लगन और मेहनत को बदनाम करना बंद करे

पंजाबियों को बदनाम करने की राजनीति भाजपा को भारी पड़ेगी

नई दिल्ली/पंजाब। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेपर लीक का झूठ फैला रहे भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य सांसदों से मिलने संसद पहुंचे भगवंत सिंह मान ने कहा कि न फरमाइश, न पेपर लीक और न कैश, सिर्फ मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुका हूं। भाजपा, पंजाबियों की मेहनत को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। राजनीतिक जमीन पाने के लिए पंजाबियों को बदनाम करने की राजनीति भाजपा को भारी पड़ेगी। पंजाब के युवाओं की लगन और मेहनत को बदनाम करना बंद करे।

भाजपा को भारी पड़ेगी राजनीति 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि लोग आपस में मिलते रहें। राजनीति में वैचारिक मतभेद चलते रहते हैं और ये हो भी सकते हैं, लेकिन आपस में मनभेद नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पंजाब में पेपर लीक के झूठे आरोपों पर साफ कहा कि पंजाब में हमारी सरकार को बने हुए साढ़े चार साल हो गए हैं, लेकिन वहां एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। राजनीतिक जमीन पाने के लिए पंजाबियों को बदनाम करने की राजनीति भाजपा को भारी पड़ेगी। पंजाब में ‘नो कैश, नो फरमाइश’ व सिर्फ और सिर्फ मेरिट के सिद्धांत पर काम होता है।

कोई पेपर लीक नहीं हुआ था

विपक्ष की ओर से राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहली बात तो फार्मेसी का एग्जाम शिक्षा विभाग का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आता है। पहले ही स्वास्थ्य मंत्री ने खुद यह साफ कर दिया है कि वहां कोई पेपर लीक नहीं हुआ था, केवल चीटिंग की कोशिश हो रही थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया और वह एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पंजाब में पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हो सकती। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पहले अपने आप को संभाल लें, वे झाड़ू की फिक्र न करें।

Related to this topic: