CM Mann orders strict action.

LPU में तनाव के बीच इंटरनेट सेवा बंद, CM मान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 28 2026 11:49:02 AM

LPU में तनाव के बीच इंटरनेट सेवा बंद, CM मान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देशजालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर मामला लगातार गरमाया हुआ है।

lpu में तनाव के बीच इंटरनेट सेवा बंद cm मान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

LPU में तनाव के बीच इंटरनेट सेवा बंद, CM मान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर मामला लगातार गरमाया हुआ है। प्रदर्शन और तनावपूर्ण स्थिति के बीच प्रशासन ने देर रात इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, अगले निर्देश तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

विवाद के दौरान देर रात पुलिस और मीडिया कर्मियों पर पथराव किए जाने तथा वाहनों में तोड़फोड़ की बात सामने आई है। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने DGP गौरव यादव को खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद DGP गौरव यादव LPU पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ छात्रों से बातचीत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ा एक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। LPU से रामा मंडी होते हुए PAP तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related to this topic: