Cockroach Janata Party founder Abhijeet reached

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत पहुंचे दिल्ली

Last Updated: June 06 2026 01:29:02 PM

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत पहुंचे दिल्ली, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत पहुंचे दिल्ली

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन और उनके इस्तीफे की मांग करेंगे

जब दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले तो डॉ. अंबेडकर की किताब हाथ में थी

शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, अब तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं

CJP ने होने वाले प्रदर्शन में समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है

नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। यहां वे अपने समर्थकों के साथ शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन और उनके इस्तीफे की मांग करेंगे। अभिजीत जब दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनके हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, अब तक 5 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं।

इस कारण कर रहे हैं प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

समर्थकों के लिए गाइडलाइंस

CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।

Related to this topic: