Kept conducting a recce for 10 minutes; tried

जालंधर के पॉश इलाके में कार चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 12 2026 02:33:19 PM

जालंधर के पॉश इलाके में कार चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुई पूरी वारदातजालंधर शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

जालंधर के पॉश इलाके में कार चोरी की कोशिश cctv में कैद हुई पूरी वारदात

 

जालंधर के पॉश इलाके में कार चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

जालंधर शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके जेपी नगर से सामने आया है, जहां देर रात चोरों ने एक व्यापारी की i20 कार चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, इलाके के लोगों की मुस्तैदी के चलते चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक और सब्जी मंडी के व्यापारी अमित ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी कार घर के बाहर पार्क करते हैं। देर रात करीब 2 बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि कुछ चोर उनकी कार में घुस गए हैं।

शोर मचने के बाद चोर कार को करीब आधी सड़क तक ले जाने में कामयाब हो गए। इस दौरान कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। पीड़ित के मुताबिक, तीन चोर एक अन्य i20 कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे।

10 मिनट तक करते रहे रेकी, तारों से कार स्टार्ट करने की कोशिश

पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर करीब 10 मिनट तक आपस में बातचीत करते रहे। इसके बाद उन्होंने कार को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन जब कार स्टार्ट नहीं हुई तो उन्होंने डायरेक्ट तारें लगाकर उसे ले जाने का प्रयास किया।

इसी दौरान इलाके के लोगों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों के एकत्रित होते ही चोर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

इलाका निवासी संजीव ने बताया कि व्यापारी की कार चोरी करने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण चोर कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि यह शहर का पॉश इलाका है और यहां कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का घर भी सामने है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। देर रात कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन सुबह कार्रवाई करने की बात कहकर वापस चले गए। लोगों का आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।

इलाका निवासी संजीव ने कहा कि पुलिस की ओर से यह कहा जा रहा है कि कार चोरी तो हुई नहीं है। वहीं, CCTV फुटेज में संदिग्धों की कार का नंबर भी दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद कार्रवाई में देरी की जा रही है।

CCTV फुटेज के मुताबिक, दो संदिग्ध कार के अंदर बैठे रहे, जबकि तीसरा व्यक्ति बाहर आया और उसने व्यापारी की कार का शीशा तथा लॉक तोड़ दिया। इसके बाद डायरेक्ट तारों की मदद से कार स्टार्ट कर उसे ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई और लोगों के शोर मचाने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

अब स्थानीय लोगों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Related to this topic: