Congress MLA targets sanitation system

जालंधर में कूड़े के ढेर को लेकर परगट सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- सरकार सिर्फ वादे करती है, काम नहीं

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 24 2026 11:52:15 AM

जालंधर में कूड़े के ढेर को लेकर परगट सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- सरकार सिर्फ वादे करती है, काम नहींजालंधर में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

जालंधर में कूड़े के ढेर को लेकर परगट सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा बोले- सरकार सिर्फ वादे करती है काम नहीं

जालंधर में कूड़े के ढेर को लेकर परगट सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- सरकार सिर्फ वादे करती है, काम नहीं

जालंधर में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

सरकार जनता और कर्मचारियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 से मॉडल टाउन तक हर जगह कूड़ा

देवी तलाब रोड, दोआबा चौक और किशनपुरा चौक पर कचरे के ढेर 

अर्बन स्टेट फेज़ 2 में कचरा सरकार की नालायकी और नाकामयाबी

जालंधर

जालंधर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। पिछले 5 दिन से शहर में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिस कारण शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं। इसी को लेकर कैंट हलके के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने सफाई व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार को घेरा है। अर्बन स्टेट फेज़ 2 में कूड़े के ढेर के पास परगट सिंह ने कहा कि यह कचरा सरकार की नालायकी और नाकामयाबी है। 

राज्य सरकार वादे करती है, काम कुछ नहीं करती

कम वेतन पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की जायज मांगे सुनने के बजाय सरकार आम जनता और कर्मचारियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली सरकार के इतने साल बाद हालात बदतर ही बने हुए हैं। परगट सिंह ने आगे कहा कि शहर में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। सिर्फ नगर निगम ही नहीं, बल्कि सिविल अस्पताल, बिजली और परिवहन जैसे कई विभागों के कर्मचारी धरने पर हैं। 

मॉडल टाउन से अर्बन अस्टेट तक हर जगह कूड़ा

जालंधर की हर सड़क और गली-मोहल्लों के बाहर कचरा जमा हो गया है। सरकार वादे बड़े करती है, लेकिन काम कुछ नहीं करती। जालंधर स्मार्ट सिटी के अर्बन एस्टेट फेज-2 से लेकर मॉडल टाउन की सड़कों तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। फोर व्हीलर के टायरों से यह कचरा सड़कों पर बिखर रहा है। देवी तलाब रोड, दोआबा चौक और किशनपुरा चौक पर हालात ऐसे हैं कि कचरे के ढेर चौक के बीच में लग गए हैं।

Related to this topic: