Criminal incidents are continuously on the rise

जालंधर में बेखौफ लुटेरे, गुरुद्वारा साहिब के बाहर बुजुर्ग से लूट की कोशिश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 02 2026 03:17:49 PM

जालंधर में बेखौफ लुटेरे, गुरुद्वारा साहिब के बाहर बुजुर्ग से लूट की कोशिशमहानगर में लगातार बढ़ती जा रही आपराधिक वारदातें

जालंधर में बेखौफ लुटेरे गुरुद्वारा साहिब के बाहर बुजुर्ग से लूट की कोशिश

जालंधर में बेखौफ लुटेरे, गुरुद्वारा साहिब के बाहर बुजुर्ग से लूट की कोशिश

महानगर में लगातार बढ़ती जा रही आपराधिक वारदातें

वहीं आम जनता के बीच दहशत और असुरक्षा का माहौल

बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस व कानून का भी डर नहीं 

लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज थाना 4 को सौंपी

यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो तीखा प्रदर्शन

जालंधर

महानगर में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों से आम जनता के बीच दहशत और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें पुलिस या कानून का कोई डर नहीं रहा। ताजा मामला डॉ. बी.आर. आंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास अजीत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के बाहर से सामने आया है, जहां देर रात एक्टिवा सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश की गई। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।  

सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति एक्टिवा खड़ी करके सामान रख रहा था। उसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां से गुजरे। जैसे ही बुजुर्ग अपनी एक्टिवा लॉक करके गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाने लगा, दोनों बाइक सवार युवकों ने आवाज देकर रोक लिया। इसके बाद एक युवक हाथ में तेजधार हथियार लेकर बुजुर्ग की तरफ बढ़ा और उनसे हाथापाई करते हुए लूटपाट का प्रयास करने लगा।

बुजुर्ग की सूझबूझ और सेवादारों के शोर से भागे आरोपी

लुटेरों के हमले के बावजूद बुजुर्ग ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा साहिब के अंदर भागकर अपनी जान बचाई और लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। मुख्य सेवादार हरजोत लक्की ने बताया कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। उस समय बुजुर्ग द्वारा शोर मचाने पर अंदर मौजूद संगत जब नीचे पहुंची, तो पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

बेअदबी या लूट की नीयत पर आशंका, पुलिस को अल्टीमेटम

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी सिर्फ लूट ही नहीं, बल्कि बड़ी वारदात या बेअदबी की नीयत से आए थे। लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज थाना 4 की पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो विभिन्न सिंह सभाओं और गुरुद्वारा कमेटियों के साथ मिलकर तीखा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Related to this topic: