The decision was taken following a meeting between

पंजाब में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर, 27 अगस्त की प्रस्तावित बस हड़ताल की स्थगित

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 27 2026 11:46:55 AM

पंजाब में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर, 27 अगस्त की प्रस्तावित बस हड़ताल की स्थगित ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ यूनियन की बैठक के बाद लिया गया

पंजाब में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर 27 अगस्त की प्रस्तावित बस हड़ताल की स्थगित 

पंजाब में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर, 27 अगस्त की प्रस्तावित बस हड़ताल की स्थगित 

ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ यूनियन की बैठक के बाद लिया गया

कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा और कुछ मांगों को लेकर सहमति बनी

वहीं दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया है

पंजाब रोडवेज, पनबस व PRTC बसों में सफर करने वाले यात्रियों को दी राहत

 

पंजाब में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 27 अगस्त को प्रस्तावित बस हड़ताल को स्थगित कर दिया है। यह फैसला ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ यूनियन की बैठक के बाद लिया गया। बाकी मांगों और मुद्दों पर चर्चा के लिए 6 सितंबर को दोबारा बैठक होगी। ऐसे में यूनियन ने फिलहाल आंदोलन को आगे बढ़ाने के बजाय सरकार के साथ बातचीत जारी रखने का फैसला किया है।

ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ बैठक में बनी सहमति

यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ मांगों को लेकर सहमति भी बनी है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया है। 

रक्षाबंधन को देखते हुए हड़ताल नहीं करेंगे

यूनियन ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए 27 अगस्त को बसों का चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया है। इससे त्योहार के दौरान पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related to this topic: