Demand for arrest within two days

बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस का रोष मार्च, 2 दिन में गिरफ्तारी की मांग

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 09 2026 12:34:49 PM

जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक तक कांग्रेस की अगुवाई में रोष मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित छे

बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस का रोष मार्च 2 दिन में गिरफ्तारी की मांग

बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस का रोष मार्च, 2 दिन में गिरफ्तारी की मांग

जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक तक कांग्रेस  पार्षद शैरी चड्ढा की अगुवाई में रोष मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ की घटना के विरोध में किया गया।

शहरी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत बेहद निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

राजिंदर बेरी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी अपने संघर्ष को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पंजाब बंद को लेकर हाईकमान से चर्चा की जाएगी।

वहीं कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने देश के संविधान का निर्माण किया और उनका सम्मान देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना से लोगों में भारी रोष है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related to this topic: