मणिमहेश यात्रा में दो दिनों में 2 श्रद्धालुओं की मौत, एक पंजाब तो दूसरा हरियाणा से
एक श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है
दूसरे की मौत लंगर सेवा में तबीयत बिगड़ने से
दो दिनों में दो मौतों के उपरांत प्रशासन सजग
मेडिकल चेकअप व हेल्थ का विशेष ध्यान रखें
मणिमहेश यात्रा के दौरान दो दिनों में दो श्रद्धालुओं की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक से हुई, जबकि दूसरे की तबीयत लंगर सेवा के दौरान अचानक बिगड़ गई। दो दिनों में दो मौतों के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले मेडिकल चेकअप करवाने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
सुच्चा सिंह की लंगर सेवा में बिगड़ी तबीयत
पठानकोट निवासी 51 वर्षीय सुच्चा सिंह गौरीकुंड में लंगर सेवा कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
55 वर्षीय मनमोहन की हार्ट अटैक से मौत
वहीं, मंगलवार को हरियाणा के अंबाला निवासी 55 वर्षीय मनमोहन की भी यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। बताया जा रहा है कि उनका पहले भी दिल का इलाज हो चुका था और स्टेंट डाला गया था।