Devotees say that they had never been asked

हेमकुंट साहिब यात्रा पर पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को बड़ा झटका, एयरपोर्ट पर रोका गया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 11 2026 01:36:02 PM

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा के लिए भारत आने की तैयारी कर रहे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के फैसलाबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक जत्थे को भारत जाने से रोक दिया गया।

हेमकुंट साहिब यात्रा पर पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को बड़ा झटका एयरपोर्ट पर रोका गया

हेमकुंट साहिब यात्रा पर पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को बड़ा झटका, एयरपोर्ट पर रोका गया

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा के लिए भारत आने की तैयारी कर रहे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के फैसलाबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक जत्थे को भारत जाने से रोक दिया गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की मांग की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि इससे पहले भारत यात्रा के दौरान उनसे कभी भी इस तरह के NOC की मांग नहीं की गई थी।

जत्थे के नेता पपिंदर सिंह के मुताबिक, श्रद्धालुओं की शुक्रवार सुबह करीब 2:10 बजे फैसलाबाद से शारजाह के लिए फ्लाइट थी। इसके बाद उन्हें शारजाह से दिल्ली पहुंचना था। हालांकि, एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में सवार होने से पहले ही रोक दिया।

पपिंदर सिंह ने बताया कि फैसलाबाद से शारजाह जाने वाली उनकी फ्लाइट निकल चुकी है। वहीं, शारजाह से दिल्ली की आगे की फ्लाइट भी छूटने की आशंका है। ऐसे में श्रद्धालुओं की पूरी यात्रा प्रभावित हो गई है।

भारत ने जारी किए थे 92 वीजा

जानकारी के मुताबिक, भारत की ओर से श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन के लिए पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को 92 वीजा जारी किए गए थे। यह जत्था दिल्ली, अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा के लिए भारत आने वाला था।

वीजा मिलने के बावजूद पाकिस्तान की ओर से अचानक NOC का हवाला देकर श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। फिलहाल सभी श्रद्धालु पाकिस्तान से भारत यात्रा की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक यात्रा के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी होने के बावजूद उन्हें एयरपोर्ट पर रोके जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related to this topic: