Dheeraj Seth for the post of Junior Vice President

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव : अचीवर्स ग्रुप ने घोषित की पूरी टीम, 10 सदस्यीय कार्यकारिणी के नाम भी सामने आए

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 11 2026 01:18:32 PM

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव : अचीवर्स ग्रुप ने घोषित की पूरी टीम, 10 सदस्यीय कार्यकारिणी के नाम भी सामने आएजूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव  अचीवर्स ग्रुप ने घोषित की पूरी टीम 10 सदस्यीय कार्यकारिणी के नाम भी सामने आए

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव : अचीवर्स ग्रुप ने घोषित की पूरी टीम, 10 सदस्यीय कार्यकारिणी के नाम भी सामने आए

जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा

ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए हरप्रीत (गोल्डी), कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर

पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारी को मजबूत तरीके से ही आगे बढ़ाया जाएगा

टीम की घोषणा के बाद जिमखाना क्लब चुनाव में मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट

जालंधर

जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव को लेकर अचीवर्स ग्रुप ने अपनी पूरी चुनावी टीम की घोषणा कर दी है। ग्रुप की ओर से पहले ही चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके थे। अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। ग्रुप की ओर से जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को उम्मीदवार बनाया है।

 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम में शामिल

वहीं, अचीवर्स ग्रुप की 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम में विपिन झांझी, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, शलीन जोशी, राजीव बंसल, अतुल तलवार, विनी धवन, एम.बी. बाली और जुबिन शांगरी को शामिल किया गया है।

चुनावी तैयारी को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे

ग्रुप का कहना है कि पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारी को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। अचीवर्स ग्रुप की पूरी टीम की घोषणा के बाद जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव में मुकाबले की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो गई है।

Related to this topic: