Discussions regarding this action are ongoing

पुलिस कमिश्नर का एक्शन, जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जयइंद्र को किया लाइन हाजिर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 31 2026 02:05:00 PM

पुलिस कमिश्नर का एक्शन, जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जयइंद्र को किया लाइन हाजिरपुलिस महकमे में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी

पुलिस कमिश्नर का एक्शन जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के sho जयइंद्र को किया लाइन हाजिर

पुलिस कमिश्नर का एक्शन, जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जयइंद्र को किया लाइन हाजिर

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी 

विभाग की ओर से अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की

जांच होने तक संवेदनशील मामले को गोपनीय रखा जा रहा है

ताजा कार्रवाई के बाद एक बार फिर भूमिका चर्चा में आ गई है

जालंधर :

थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जयइंद्र पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई नशा तस्करों और गैंगस्टरों के साथ कथित संबंधों के आरोपों के चलते की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक एसएचओ जयइंद्र की जगह अब सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को थाना बस्ती बावा खेल का कार्यभार सौंप दिया गया है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन जांच पूरी होने तक मामले को संवेदनशील मानते हुए गोपनीय रखा जा रहा है।

एसएचओ की कार्यशैली पर उठे थे सवाल 

गौरतलब है कि पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की मौत के चर्चित मामले में भी जयइंद्र की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। उस मामले में पुलिस जांच और कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं। अब ताजा कार्रवाई के बाद एक बार फिर उनकी भूमिका चर्चा में आ गई है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related to this topic: