Took a drastic step together with a friend.

जालंधर में सामने आई कलयुगी बेटे-बहू की करतूत, पैसों के लिए पिता का बेरहमी से कत्ल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 31 2026 01:07:50 PM

जालंधर में सामने आई कलयुगी बेटे-बहू की करतूत, पैसों के लिए पिता का बेरहमी से कत्लदोस्त के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

जालंधर में सामने आई कलयुगी बेटे-बहू की करतूत पैसों के लिए पिता का बेरहमी से कत्ल

जालंधर में सामने आई कलयुगी बेटे-बहू की करतूत, पैसों के लिए पिता का बेरहमी से कत्ल

दोस्त के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

लव मैरिज से नाराज होकर घर से निकाला था

पैसों की मांग के लिए दलजीत के घर पहुंचे थे

बात गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई

तेजधार हथियार से सिर पर जोरदार वार किया

मौके पर ही अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत 

जालंधर :

जालंधर में थाना नंबर 8 के अंतर्गत हरगोविंद नगर में कलयुगी बेटे और बहू ने दोस्त के साथ मिलकर पिता की तेजधार हथियार से नृशंस हत्या कर दी। रिश्तों को तार-तार कर दिल दहला देने वाली वारदात पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आई है। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 103(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

लव मैरिज के चलते पिता दलजीत ने किया था बेदखल

मिली जानकारी के अनुसार, दलजीत सिंह के बेटे सुखपाल सिंह ने रूही नाम की युवती से प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था, जिससे पिता दलजीत सिंह सख्त नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बेटे को घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद सुखपाल अपनी पत्नी के साथ हरगोविंद नगर में ही किराए के मकान में रहने लगा। शादी के बाद सुखपाल दुबई भी गया, लेकिन वहां से लौटने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। 

पैसे देने से मना करने पर सिर पर किया जानलेवा वार

बीती रात सुखपाल सिंह, उसकी पत्नी रूही और उनका एक दोस्त पैसों की मांग करने के लिए दलजीत सिंह के घर पहुंचे। जब दलजीत सिंह ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो बात गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। तैश में आकर आरोपियों ने तेजधार हथियार से दलजीत सिंह के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।

Related to this topic: