Drizzle in Chandigarh since morning, while rain

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ की कई सड़कें धंसीं, रोपड़ में बाढ़ का खतरा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 19 2026 02:38:29 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ की कई सड़कें धंसीं, रोपड़ में बाढ़ का खतराचंडीगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी, जबकि पठानकोट में रात से बारिश जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट चंडीगढ़ की कई सड़कें धंसीं रोपड़ में बाढ़ का खतरा

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट, चंडीगढ़ की कई सड़कें धंसीं, रोपड़ में बाढ़ का खतरा

चंडीगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी, जबकि पठानकोट में रात से बारिश जारी

वहीं सेक्टर-9/10 लाइट प्वाइंट के पास भी सड़क को नुकसान पहुंचा है 

जलभराव होने के कारण PGI के बाहर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई

पठानकोट में 70 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर आवाजाही बंद हो गई

श्री आनंदपुर साहिब और नंगल में बारिश के कारण कई खड्डें उफान पर

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, जबकि पठानकोट में रात से बारिश जारी है। वहीं रोपड़ में बाढ़ का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में बारिश के कारण सेक्टर-26 में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसके अलावा चंडी पथ और सेक्टर-29 की तरफ भी सड़क टूटने की सूचना है। सेक्टर-9/10 लाइट प्वाइंट के पास भी सड़क को नुकसान पहुंचा है। सुबह से कई सड़कों पर जलभराव होने के कारण PGI के बाहर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

मोहाली में राव नदी आई उफान पर

हिमाचल में हो रही बारिश के कारण मोहाली, चंडीगढ़ और नयागांव से होकर गुजरने वाली पटियाला की राव नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। मोहाली के गांव टांडा और आसपास के इलाकों में पानी ज्यादा होने के कारण चंडीगढ़ से संपर्क प्रभावित हुआ है। लोगों को काम पर जाने और बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी हो रही है।

पठानकोट में 70 गांवों का रास्ता बंद

पठानकोट में बुधवार सुबह हिमाचल की तरफ से अचानक पानी आने के बाद करीब 70 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। इसके चलते बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हुई। फ्लैश फ्लड के कारण GNDU के पास बन रहे पुल का काम भी रोक दिया गया है।

आनंदपुर साहिब और नंगल में अलर्ट

श्री आनंदपुर साहिब और नंगल में भारी बारिश के कारण कई खड्डें उफान पर हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लोगों से खड्डों और नहरों से दूर रहने की अपील की है। आनंदपुर साहिब में कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।

हिमाचल में भी भारी बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश में ऊना के बंगाणा में आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कांगड़ा में नक्की खड्ड उफान पर है, जहां तेज बहाव में एक गाड़ी बह गई। वहीं सिरमौर में लैंडस्लाइड की चपेट में दो ट्रक और एक टिप्पर आ गए। खदान में काम करने वाले तीन मजदूर मलबे में दब गए। उन्हें बचाने को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related to this topic: