Efforts to strengthen the party organization

AAP ने नियुक्त किए दो नए हलका इंचार्ज, जालंधर के शाहकोट में बलबीर सिंह को बनाया प्रभारी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 17 2026 04:03:53 PM

AAP ने नियुक्त किए दो नए हलका इंचार्ज, जालंधर के शाहकोट में बलबीर सिंह को बनाया प्रभारीपार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है

aap ने नियुक्त किए दो नए हलका इंचार्ज जालंधर के शाहकोट में बलबीर सिंह को बनाया प्रभारी

AAP ने नियुक्त किए दो नए हलका इंचार्ज, जालंधर के शाहकोट में बलबीर सिंह को बनाया प्रभारी

पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है

नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी

जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी

अलग-अलग हलकों में संगठनात्मक बदलाव कर रही टीम

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले तैयारियों में जुट गया है। इसी के चलते पार्टी ने 2 हलका इंचार्ज नियुक्त किए हैं। पार्टी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी बलबीर सिंह उर्फ पाला जलालपुर को सौंपी गई है। वहीं समाना विधानसभा क्षेत्र के लिए सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

संगठन को मजबूत करने की कवायद 

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा। 

चुनाव से पहले तैयारियां करेंगे मजबूत

दोनों नेताओं को क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है। AAP लगातार विभिन्न हलकों में संगठनात्मक बदलाव कर रही है ताकि चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियां और मजबूत हो सकें।

Related to this topic: