Ended their life by hanging.

जालंधर में नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 24 2026 05:10:32 PM

जालंधर में नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली

जालंधर में नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम cia स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप

जालंधर में नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप

 फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली

परिजनों के मुताबिक एक सुसाइड नोट भी लिखा

सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई

2 दिन पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी

जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

जालंधर

जालंधर के जंडूसिंघा में एक नौजवान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। बेटे की मौत पर परिजनों ने CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर धमकी देने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक दविंदर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर नवजोत सिंह, जसकरण सिंह, तनवीर कौर को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार के आरोपों और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

सब इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने के आरोप

परिजनों का आरोप है कि CIA स्टाफ का सब इंस्पेक्टर नवजोत सिंह उन्हीं के गांव में रहता है। वह 18 अगस्त को हमारे घर पर आया था। उसने दविंदर के साथ हाथपाई की और उसे उठवा लेने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से दविंदर सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। करीब 2 दिन पहले भी उसने आत्म हत्या करने की कोशिश की थी।

पहले कर चुका था सुसाइड की कोशिश

परिजनों ने आगे बताया कि हालांकि दविंदर को इस दौरान समझाया गया था और ऐसा कदम न उठाने के लिए भी कहा गया था। पर आज उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। जैसे ही हमें पता चला तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार ने इस मामले में जिम्मेवार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related to this topic: