The family was sleeping on the upper floor.

लंबा पिंड चौक के पास बिस्कुट-नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 11:55:44 AM

लंबा पिंड चौक के नजदीक इंडस्ट्री एरिया में सोमवार देर रात करीब 11 बजे बिस्कुट और नमकीन की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लंबा पिंड चौक के पास बिस्कुट-नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लाखों का नुकसान

लंबा पिंड चौक के पास बिस्कुट-नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जालंधर: लंबा पिंड चौक के नजदीक इंडस्ट्री एरिया में सोमवार देर रात करीब 11 बजे बिस्कुट और नमकीन की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रिहायशी इलाके में बनी इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर फैक्ट्री चल रही थी, जबकि ऊपर की मंजिल पर फैक्ट्री मालिक का परिवार रहता था। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं।

आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी।

ऊपर की मंजिल पर सो रहा था परिवार

फैक्ट्री मालिक तुलसी राम ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री चला रहे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर फैक्ट्री और ऊपर परिवार का निवास है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय वह परिवार के साथ ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें नीचे से धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

तुलसी राम के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य सामग्री जल गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में लंबा पिंड चौक के पास फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि करीब तीन फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए कुल नुकसान का सही आकलन फैक्ट्री मालिक द्वारा ही बताया जा सकेगा।

Related to this topic: