Firefighters arrived at the scene and brought

जालंधर में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग हवा से फैली, बिजली आपूर्ति बाधित रही

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 24 2026 04:55:37 PM

जालंधर में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग हवा से फैली, बिजली आपूर्ति बाधित रहीफायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया

जालंधर में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग हवा से फैली बिजली आपूर्ति बाधित रही

जालंधर में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग हवा से फैली, बिजली आपूर्ति बाधित रही

फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया

फिल्हाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है

इलाके की बिजली आपूर्ति कुछ समय तक प्रभावित रही

आबादी बढ़ने के साथ ट्रांसफॉर्मरों पर लोड भी बढ़ गया 

पावरकॉम ने क्षमता के मुताबिक इन्हें अपग्रेड नहीं किया

इलाके में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं

जालंधर : 

जालंधर के धोगड़ी रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। हवा के साथ आग तेजी से फैल गई। आग के चलते इलाके की बिजली कट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से धोगड़ी रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दी। 

लोगों बोले- देर रात तक नहीं आई बिजली

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद कई मोहल्लों में देर रात तक बिजली गुल रही। हालांकि बिजली विभाग ने देर रात सप्लाई बहाल कर दी। लोगों का कहना है कि आबादी बढ़ने के साथ ट्रांसफॉर्मरों पर लोड भी बढ़ गया है, लेकिन पावरकॉम की ओर से क्षमता के मुताबिक इन्हें अपग्रेड नहीं किया गया। इसके चलते इलाके में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। फिल्हाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related to this topic: