First of all, we will visit Sri Darbar Sahib

राहुल गांधी अगले माह करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस कलह को खत्म करने की होगी कोशिश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 21 2026 08:01:56 PM

राहुल गांधी अगले माह करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस कलह को खत्म करने की होगी कोशिशसबसे पहले अमृतसर में श्री दरबार साहिब में जाकर माथा टेकेंगे

राहुल गांधी अगले माह करेंगे पंजाब का दौरा कांग्रेस कलह को खत्म करने की होगी कोशिश

राहुल गांधी अगले माह करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस कलह को खत्म करने की होगी कोशिश

सबसे पहले अमृतसर में श्री दरबार साहिब में जाकर माथा टेकेंगे 

राहुल गांधी का पंजाब का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है 

मालवा, माझा और दोआबा में पार्टी वर्करों और इंचार्जों से मिलेंगे

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग और चन्नी से भी मुलाकात करेंगे

पंजाब विधानसभा चुनावों लेकर कांग्रेस अगले महीने से अपने कैंपेन की शुरूआत कर सकती है। इसकी शुरूआत राहुल गांधी पंजाब के दौरे से करेंगे। इस दौरान सबसे पहले वह अमृतसर में श्री दरबार साहिब में जाकर माथा टेकेंगे और कैंपेन की शुरूआत करेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस के अंदर जो कलह पड़ी हुई है, वह उसे खत्म करने की कोशिश करेंगे। 

कांग्रेस कलह को भी खत्म करने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी पूरे पंजाब में यात्रा करेंगे। इसके लिए वह मालवा, माझा और दोआबा में पार्टी वर्करों और इंचार्जों से मिलेंगे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को एक साथ दिखाने के लिए एक एकता बस यात्रा आयोजित करने की भी योजना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात करेंगे और दोनों नेताओं को समझाकर पार्टी के लिए काम करने लिए कहेंगे।

Related to this topic: