Flight suddenly diverted to Lucknow due to technic

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में धुएं का अलर्ट, 155 यात्रियों की अटकी सांसें!

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 03 2026 05:12:58 PM

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में धुएं का अलर्ट, 155 यात्रियों की अटकी सांसें!तकनीकी गड़बड़ी के चलते अचानक लखनऊ की तरफ डायवर्ट उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में धुएं का अलर्ट 155 यात्रियों की अटकी सांसें

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में धुएं का अलर्ट, 155 यात्रियों की अटकी सांसें!

तकनीकी गड़बड़ी के चलते अचानक लखनऊ की तरफ डायवर्ट उड़ान 

लखनऊ के चौ. चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया विमान IX 1253 से धुएं का संकेत मिलने का संदेश मिला था

राहत की बात रही कि कहीं भी धुआं या आग का कोई निशान नहीं मिला

तकनीकी टीम जांच कर रही ताकि असली वजह का पता लगाया जा सके

 

दिल्ली से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को तकनीकी गड़बड़ी के चलते अचानक लखनऊ की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। उड़ान के दौरान विमान के पिछले कार्गो हिस्से में अचानक धुआं होने का अलार्म बज गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और एहतियातन लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराने का फैसला किया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

हवाई अड्डे के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1253 से धुएं का संकेत मिलने का संदेश मिला था। इसके बाद सुबह ठीक 08:52 बजे विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद एक्टिव हुई इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने जब विमान की गहन जांच की, तो राहत की बात यह रही कि कहीं भी धुआं या आग का कोई निशान नहीं मिला।

सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं

सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को एयरपोर्ट के बे-स्टैंड पर खड़ा कराया गया और सुबह 09:02 बजे से यात्रियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी 155 यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फिलहाल एयरलाइन की तकनीकी टीम विमान की गहन जांच कर रही है ताकि अलार्म बजने की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Related to this topic: