Footage from nearby CCTV cameras is being examined

जालंधर में व्यापारी की कार से 10 लाख कैश से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 03 2026 12:06:18 PM

जालंधर में व्यापारी की कार से 10 लाख कैश से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई वारदातआसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

जालंधर में व्यापारी की कार से 10 लाख कैश से भरा बैग चोरी cctv में कैद हुई वारदात

जालंधर में व्यापारी की कार से 10 लाख कैश से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

बताया जा रहा कार के टायर में तीन जगह सूए मारे थे

केसर पेट्रोल पंप के पास पंचर लगवाने रुका व्यापारी

कुछ मिनटों में कार से कैश वाला बैग गायब हो गया

CCTV में एक नाबालिग बैग लेकर जाता दिखाई दिया

जालंधर

जालंधर में बुधवार देर रात केसर पेट्रोल पंप के बाहर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक की कार से 10 लाख रुपये कैश से भरा बैग चोरी हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

टायर में 3 जगह मारे गए थे सुए

बताया जा रहा है कि दुकान से निकलने के बाद कार के टायर में तीन जगह सूए मारे गए थे। ट्यूबलेस टायर होने के कारण गाड़ी करीब 2 किलोमीटर तक चलती रही। इसके बाद टायर की हवा कम होने पर व्यापारी केसर पेट्रोल पंप के पास पंचर लगवाने रुके।

पहले से प्लान की गई वारदात

पंचर लगवाने के दौरान व्यापारी कार के पास ही मौजूद थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में कार से कैश वाला बैग गायब हो गया। परिवार का आरोप है कि यह वारदात पहले से प्लान की गई लगती है और आरोपियों ने दुकान से निकलने के बाद उनकी रेकी की होगी।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें

पुलिस तकनीकी और मैनुअल तरीके से जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन में नकदी या कीमती सामान बिना निगरानी के न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related to this topic: