Good news once again for the mothers and sisters

1 अक्टूबर को फिर होगी ‘टूं-टूं’! 80 लाख माता-बहनों के खातों में पहुंच सकती है सम्मान राशि

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: September 16 2026 01:08:47 PM

1 अक्टूबर को फिर होगी ‘टूं-टूं’! 80 लाख माता-बहनों के खातों में पहुंच सकती है सम्मान राशिपंजाब की माताओं-बहनों के लिए एक बार फिर खुशखबरी

1 अक्टूबर को फिर होगी ‘टूं-टूं’ 80 लाख माता-बहनों के खातों में पहुंच सकती है सम्मान राशि

1 अक्टूबर को फिर होगी ‘टूं-टूं’! 80 लाख माता-बहनों के खातों में पहुंच सकती है सम्मान राशि

पंजाब की माताओं-बहनों के लिए एक बार फिर खुशखबरी

मावां-धीयां सतकार योजना के तहत आ सकती फिर राशि 

आर्थिक मदद मिलने के साथ आत्मविश्वास बढ़ने की उम्मीद

योजना का लाभ करीब 80 लाख माताओं-बहनों को मिलेगा

 

पंजाब की माताओं-बहनों के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आ रही है। करीब 15 दिन बाद यानी 1 अक्टूबर को एक बार फिर उनके मोबाइल फोन पर बैंक खाते में पैसे आने की ‘टूं-टूं’ सुनाई दे सकती है। बताया जा रहा है कि मावां-धीयां सतकार योजना के तहत पंजाब सरकार की ओर से एक बार फिर सम्मान राशि जारी की जा सकती है। इससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलने के साथ आत्मविश्वास बढ़ने की उम्मीद है।

पात्र महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता

योजना के तहत SC वर्ग की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, जबकि जनरल वर्ग की पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। अगर इस बार भी तीन महीने की राशि एक साथ जारी की जाती है, तो SC वर्ग की महिलाओं के खाते में 4500 रुपये, जबकि जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3000 रुपये पहुंच सकते हैं। इस आर्थिक सहायता का लाभ करीब 80 लाख माताओं-बहनों तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

Related to this topic: