Government employees are not lagging behind either

पंजाब में सरकार-कर्मचारी आमने-सामने, 2500 कर्मचारियों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार!

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 29 2026 03:27:15 PM

पंजाब में सरकार-कर्मचारी आमने-सामने, 2500 कर्मचारियों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार!सरकारी कर्मचारी भी पीछे नहीं है और वह भी सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हैं

पंजाब में सरकार-कर्मचारी आमने-सामने 2500 कर्मचारियों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार

पंजाब में सरकार-कर्मचारी आमने-सामने, 2500 कर्मचारियों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार!

सरकारी कर्मचारी भी पीछे नहीं है और वह भी सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हैं

सस्पेंड करने, फोर्स लीव पर भेजने, सेलरी काटने से लेकर नियमों से जुड़ी कोई कार्रवाई

सरकारी कर्मचारियों ने सीधे CM भगवंत मान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है

CM को फेसबुक, X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की अपील की गई है

पंजाब सरकार और 3 लाख सरकारी कर्मचारियों के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। 27 अगस्त को हुई हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अफसरों से बिना बताए छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों की लिस्ट मांगी थी। अब अफसरों ने ढाई हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर ली है। अब सरकार इन पर एक्शन ले सकती है। हालांकि सरकारी कर्मचारी भी पीछे नहीं है और वह भी सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। 

बड़ा एक्शन ले सकती है राज्य सरकार

सूत्रों के मुताबिक अब सरकार इन पर सर्विस रूल्स के मुताबिक सस्पेंड करने, फोर्स लीव पर भेजने, सेलरी काटने से लेकर नियमों से जुड़ी कोई भी कार्रवाई कर सकती है। सरकारी कर्मचारियों ने भी सीएम मान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सीएम को अनफॉलो करना शुरू किया

सरकारी कर्मचारियों ने सीधे CM भगवंत मान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है। जिसमें CM को फेसबुक, X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की अपील की गई है। अब इस मामले को लेकर कर्मचारियों की लुधियाना में मीटिंग रखी गई है।

Related to this topic: